देश के लिए नेता

कविता - देश के लिए नेता 
कवि - शैल चतुर्वेदी 

देश के लिए नेता 
नेता के लिए अक्ल 
अक्ल के लिए घी 
घी के लिए मक्खन 
मक्खन के लिए दूध 
दूध के लिए गाय 
गाय के लिए नोट 
नोट के लिए वोट 
वोट के लिए वोटर
वोटर के लिए मोटर 
मोटर के लिए दौरा 
दौरे के लिए भत्ता 
भत्ता के लिए भाषण
भाषण के लिए जनता 
जनता के लिए वादे
वादे के लिए मांग 

मांग के लिए सिन्दूर 
सिन्दूर के लिए नारी 
नारी के लिए परिवार 
परिवार के लिए बंगला 
बंगले के लिए नगर 
नगर के लिए जिला 
जिले के लिए प्रांत 
प्रान्त के लिए देश 
और देश के लिए नेता। 

No comments:

Post a Comment